ब्लॉक के डिम्मर गांव में छह मार्च से रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। बुधवार को वसंत पंचमी पर्व पर डिम्मर गांव के पौराणिक चौंरी चौक में आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी ने पंचांग पूजा के साथ 102 वर्षों से अनवरत रूप से ईस्ट पूजा के रूप में होने वाली रामलीला मंचन की तिथि निर्धारित की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रभुकांत डिमरी और महामंत्री रविंद्र खंडूड़ी ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन की तैयारियों को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश डिमरी, नरेश चंद्र खंडूड़ी, गिरीश चंद्र, जगदीश प्रसाद, सोबित डिमरी, प्रेम प्रकाश डिमरी, विनीत डिमरी, आयुष और कान्हा आदि मौजूद थे।