फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मैठाणा और रविग्राम में राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

Fri, 06 Nov 2026 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। दशोली विकासखंड के मैठाणा और ज्योतिर्मठ के रविग्राम में आयोजित रामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। रविग्राम में सांस्कृतिक परिषद की ओर से आयोजित रामलीला के समापन पर चंडिका मंदिर से रामलीला मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे भगवान राम का महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष महेंद्र नंबूरी और सचिव समीर डिमरी ने बताया कि रविग्राम में 57 वर्षों से रामलीला महायज्ञ का आयोजन किया गया। राम के पात्र में शिवम भट्ट, लक्ष्मण में शुभम रावत, सीता में अभिनव डिमरी, शत्रुघ्न में मारुति डिमरी और हनुमान में कैलाश भट्ट ने अभिनय किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें