सिमली में सात दिवसीय राम चरित मानस पाठ शुक्रवार को संपन्न हो गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरि सिंह नेगी ने कहा कि इस बार कोरोना को देखते हुए रामलीला के स्थान पर रामचरित मानस पाठ ही किया गया। इस मौके पर शिशुपाल सिंह, अरविंद राणा, दीपचंद्र, अनुसूया प्रसाद, बीएन डिमरी, राकेश चंद्र, शैलेश डिमरी, संजय डिमरी थे। वहीं, चंडिका मंदिर में नवरात्र व गंगा की आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।