पूर्व सैनिक व वीरांगनाएं वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों काे लेकर रैली निकालेंगे। पूर्व सैनिक संगठन गैरसैंण के अध्यक्ष राजेंद्र शाह ने कहा कि 30 मई को गैरसैंण में 11 बजे से विशाल रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौपेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों को रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। संवाद