विधानसभा घेराव के दौरान एक मार्च को घाट की महिलाओं और स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में क्षेत्र की महिलाएं महिला दिवस पर काले झंडे लेकर रैली निकालेंगी। घाट में आंदोलनरत लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया था, जिसमें क्षेत्र की कई महिलाओं को चोटें आईं। इसके विरोध में महिलाएं आठ मार्च को काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकालेंगी। दूसरी ओर सड़क डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर 93वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। राजेंद्र कठैत, कृष्णा मैंदोली, मोहन दानू, राम सिंह, मोहन भंडारी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। संवाद