फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने नारों और देश भक्ति गीतों से लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. विक्रम शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर भारतीय को इसका सम्मान करना चाहिए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज से बस स्टेशन होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक रैली निकाली। उसके बाद गोपेश्वर बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा कर लोगों को तिरंगे की यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद कॉलेज में तिरंगा मेरी शान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अवनी प्रथम, अंजलि द्वितीय और शिवानी पुरोहित तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. ललित तिवारी, डॉ. दीपक दयाल, डॉ. इमरान अली, नाभेंद्र गुसाईं, डॉ. चंद्रेश, डॉ. श्यामलाल, डॉ. कुलदीप और डॉ. डीएस नेगी सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
उधर, पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में भी एनएसएस की ओर से रैली निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूक किया गया। लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई। इस दौरान प्राचार्य प्रो. पंकज पंत, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नंदकिशोर चमोला, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें