फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याओं पर निकाली रैली

विज्ञापन
गोपेश्वर में रैली निकालते सर्वजन स्वराज पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
सर्वजन स्वराज पार्टी की उत्तराखंड स्वराज यात्रा बृहस्पतिवार को गोपेश्वर पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा आदि समस्याओं को लेकर नगर में रैली निकाली। रैली अपराह्न ग्यारह बजे नगर के मुख्य तिराहे से शुरू हुई और पोस्ट ऑफिस रोड, पुलिस लाइन होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्ताधारी पार्टियों ने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को तोड़ दिया है। आज भी हमारे सामने कई परेशानियां खड़ी हैं। राज्य आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. देवेश्वर भट्ट, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी देवी, गजेंद्र सिंह रावत, नीरज पुरोहित और दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें