फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अग्निवीर बने युवाओं के सम्मान में निकाली रैली

Fri, 04 Apr 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। यूथ फिजिकल एकेडमी के 46 युवाओं के अग्निवीर बनने पर एकेडमी और स्थानीय लोगों ने उनका सम्मान किया। इस दौरान एकेडमी के प्रशिक्षु युवाओं ने राजकीय इंटर काॅलेज परिसर से मुख्य बाजार होते हुए आयोजन स्थल तक सम्मान रैली निकाली। यूथ फिजिकल एकेडमी के संस्थापक अनिल सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ के युवा अधिक संख्या में भारतीय सेना में चयनित हो रहे हैं। समारोह में भर्ती हुए 46 युवाओं को एकेडमी ने सम्मानित किया। इस मौके वेदप्रकाश सिंह नेगी, धन सिंह रावत और प्रशिक्षक रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें