राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का पैतृक गांव है ब्राह्मण थाला
पोखरी ब्लॉक का ब्राह्मण थाला गांव राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पैतृक गांव है। उनकी भी गांव में पुश्तैनी भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड उपलब्ध न होने से कई लोग अपने बच्चों के नाम भी भूमि अभिलेखों में दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी; फिर हत्या
गांव का रिकॉर्ड गायब होने की होगी जांच
ब्राह्मण थाला गांव के बंदोबस्ती रिकॉर्ड को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहले ये रिकॉर्ड पौड़ी मुख्यालय में रखे थे, जिन्हें अब जिला मुख्यालय लाया गया है। थाला गांव का रिकॉर्ड कहां गायब हो गया, उसकी जांच कराई जाएगी। -गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली