पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने लगातार तीसरी बार सलना जिला पंचायत वार्ड से जीत दर्ज की। रजनी भंडारी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी महावीर रावत को भारी मतों से हराया। रजनी भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी हैं। रजनी भंडारी वर्ष 2012 में चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। हालांकि वे एक ही साल अध्यक्ष पद पर रही थी। इससे पूर्व वर्ष 2003 से 2007 तक राजेंद्र भंडारी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे थे। ब्यूरो