फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राजेश मेहता फिर बने बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 28 Apr 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। बदरीनाथ होटल एवं लॉज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। राजेश मेहता को फिर से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। साथ ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को बदरीनाथ में एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन की उपलब्धियां, भविष्य की चुनौतियों और समिति के विस्तार पर चर्चा की गई। अगले तीन साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक के पद पर जमुना प्रसाद रैवानी, दिनेश मेहता, अध्यक्ष राजेश मेहता, उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद नैथानी, संदीप भट्ट, महासचिव शैलेश ध्यानी, संगठन सचिव मनदीप भंडारी, सह सचिव राजेंद्र नेगी, विनीता पंवार, कोषाध्यक्ष विपिन पंवार को चुना गया। इसके अलावा सदस्यों में कौशल भंडारी, निश्चय मेहता, आकाश मेहता, कुलदीप खत्री, नवीन मेहता, अंशुमन चौहान, सागर, मीडिया प्रभारी राम नारायण भंडारी को चुना गया। समिति का कार्यकाल 2029 तक रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में होटल व लॉज संचालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें