कर्णप्रयाग। ब्लॉक के नाकोट गांव के महेश चंद्र खंडूड़ी के पुत्र रजत खंडूड़ी का चयन आईआईटी दिल्ली में एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन में हुआ है। मेधावी छात्र रजत खंडूड़ी ने हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा केंद्रीय विद्यालय गौचर से की है और बीटेक एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल से करने के बाद उन्होंने गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर उनका चयन एमटेक में आईआईटी दिल्ली में हो गया है। उनकी सफलता पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, हरीश चौहान, लखपत सगोई, देवेंद्र सिंह रावत, आशीष डिमरी, अनिल डिमरी आदि ने खुशी जताई है। संवाद