फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंड क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोलने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली बाजार से जोशीमठ क्षेत्र के मध्य कोई भी पशु चिकित्सालय न होने से दशोली और जोशीमठ ब्लॉक के लगभग 50 से अधिक गांवों के पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती और पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि पीपलकोटी के बंड क्षेत्र के पशुपालक लंबे समय से क्षेत्र में पशु अस्पताल खोलने की मांग कर रहे हैं। अप्रैल में विधानसभा सत्र के दौरान कहा गया था कि पशु अस्पताल खोला जायेगा, लेकिन अभी तक अस्पताल नहीं खुल पाया है। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि बंड क्षेत्र में पशु अस्पताल की मांग लंबे समय से की जा रही है। बीते वर्ष बंड मेले में भी मुख्यमंत्री ने पीपलकोटी में पशु अस्पताल खोलने की घोषणा की थी लेकिन आज तक यह घोषणा पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने पंचायत चुनाव से पहले पीपलकोटी के साथ ही निजमूला घाटी, नारायणबगड़, पोखरी, उर्गम घाटी, हापला (पोखरी), कांडई (घाट) और सितेल (घाट) में पशु अस्पताल स्थापित करने की मांग उठाई है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. शरद भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर बंड क्षेत्र में पशु अस्पताल खोलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें