बांतोली गांव में कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन तेफना-कंडारा मोटर मार्ग के अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मांग उठाई। महिला मंगल दल सदस्य सुभागा रावत ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न होने से ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान विनोद सिंह रावत ने प्राथमिक विद्यालय बांतोली के भवन निर्माण की मांग उठाई। विधायक ने ग्रामीणों को समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।