फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड में समायोजित करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) से देवस्थानम बोर्ड में समायोजन होने से छूटे 17 कर्मचारियों ने उन्हें देवस्थानम बोर्ड में समायोजित करने की मांग उठाई। कहा गया कि जल्द ही शुरू होने वाली बोर्ड की बैठक के एजेंडे में उन्हें शामिल करने का प्रस्ताव लाया जाए। कर्मचारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और बोर्ड के सीईओ को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

छूटे कर्मचारी ममता भट्ट, प्रशांत डिमरी, रेखा लखेड़ा, राकेश पंत, कमलेश, बचन सिंह, रीना, विमल, सुरेंद्र नेगी, अंकिता, विशाल, दीपक आदि का कहना है कि एक वर्ष पूर्व मंदिर समिति को भंग कर देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था, जिसके बाद मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारी बोर्ड में समायोजित हो गए थे, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया है। कई बार शासन से पत्राचार करने के बावजूद इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बोर्ड की आगामी बैठक में उन्हें बोर्ड में समायोजित करने का प्रस्ताव लाने और उन्हें तैनाती स्थल पर भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें