फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रैली निकालकर पोषण जागरूकता के लिए किया जागरूक

Fri, 27 Sep 2024 11:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


थराली/नारायणबगड़। बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने पोषण जागरूकता के लिए रैली निकाली। साथ ही पोस्टर बैनर और स्लोगन के जरिए लोगों को स्थानीय अनाज और फलों की उपयोगिता के बारे में बताया। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गुड्डी रावत ने बताया कि सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बच्चों के पोषण को लेकर जन-जागरूकता अभियान और गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। रैली के जरिये मोटे अनाज को आहार में शामिल करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर ममता नेगी, हंसी भंडारी, दीपा देवी, यशविनी, शशि देवी, दर्शनी, कमला, पूजा रजवार, चंद्रकला, राधा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं नारायणबगड़ में आंगनबाड़ी केंद्र सनेड़ में बच्चों को स्थानीय व्यंजन परोसे गए। केंद्र की कार्यकर्ता मीरा बिष्ट, सहायिका मुन्नी देवी ने बताया कि बच्चों को मंडुवे की रोटी, भंगजीरे की चटनी, आलू पूरी, मटर पनीर की सब्जी 14 बच्चों को परोसी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें