फोटो-
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के एक सभागार में बाल विवाह, बाल शोषण और बाल यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समर्पण सोसायटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन, देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को बाल अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। समाज कल्याण विभाग के एडीओ पंचायत, बाल विकास, किशोर न्याय बोर्ड, बाल संरक्षण अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की कार्यकर्ता और ग्राम प्रधानों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर समर्पण सोसायटी के जिला समन्वयक आशीष रावत, अनीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद