फोटो
गोपेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने महोत्सव की शुरुआत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण महिलाओं को मंच मिलता है। यहां, सामूहिक लोकनृत्य में रैणी (जोशीमठ) की टीम प्रथम, कर्णप्रयाग द्वितीय व नारायणबगड़ की टीम तृतीय रही। सामूहिक लोक गीत में गैरसैंण, नारायणबगड़ व पोखरी तथा एकल लोकगीत में जोशीमठ, गैरसैंण व दशोली की टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुशील कुमार, संदीप पंत, राजदीप पंत, आदर्श, सुबोध चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद