पांडुकेश्वर के राहुल मेहता का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम।
- फोटो : GOPESHWAR
पांडुकेश्वर के युवा राहुल मेहता ने अब माणा पास को साइकिल से पार करने के लिए इंडिया बुक ऑफर रिकार्ड में नाम दर्ज कराया है। राहुल ने पिछले साल जुलाई में दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे सड़क मार्ग माणा पास को साइकिल से पूरा किया था। 18399 फीट ऊंचे माणा पास को साइकिल से पूरा करने वाले वह पहले व्यक्ति हैं, जिसके लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है। इससे पहले वह दुर्गम पास गुप्तखाल को भी साइकिल से पार कर चुके हैं, जिसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने उन्हें सम्मानित किया था।