दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचाई वाले सड़क मार्ग माणा पास (18399 फीट) की साइकिल यात्रा कर राहुल मेहता (30) बृहस्पतिवार को सकुशल बदरीनाथ धाम लौट आए हैं। स्थानीय निवासी राहुल मेहता 20 जुलाई को खराब मौसम, उफनाए नालों और ग्लेशियरों को पार करते हुए साइकिल से बदरीनाथ से देवताल होते हुए माणा पास पहुंचे थे। राहुल ने पहले दिन घस्तोली में आईटीबीपी के कैंप में रात गुजारी। दूसरे दिन वह माणा पास पहुंचे। बदरीनाथ से माणापास की दूरी करीब 52 किमी है। मेहता का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह इस यात्रा पर निकले थे।