फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: होली खेले रघुवीरा अवध में... गीत पर झूमी होल्यारों की टोली

Wed, 12 Mar 2025 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में ढोल दमाऊं के साथ पारंपरिक तरीके से होली खेलते ल्वाणी गांव के लोग।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चमोली जिले जगह-जगह बिखर रहे होली के रंग, हो रहा कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में जगह-जगह होली के गीत गूंज रहे हैं। बुधवार को नंदानगर के ल्वाणी गांव के ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ होली के गीत गाए तो अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने भी कार्यक्रम कर होली खेले रघुवीरा अवध में..., पिचकारी छर्ररा, कैन मारी तर्रर... समेत होली के कई गीत गाए। ल्वाणी गांव के होल्यारों की टोली गीतों के साथ नगर से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची और डीएम व अधिकारियों, लोगों को अबीर, गुलाल लगाया। होल्यारों ने गोपीनाथ मंदिर परिसर में भी होली गीत गाए।
होली आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ही 40 युवाओं की टोली गोपेश्वर पहुंची थी। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारियों को रंग लगाया। समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। वहीं अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ और रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने होली खेले रघुवीरा अवध में..., पिचकारी छर्ररा, कैन मारी तर्रर.., ऐंसु होरी मां.., भेर आवा बोजी ऐग्ये होरी का खिलाड़ी... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

थराली/देवाल। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वहीं देवाल बाजार के आसपास के गांव कैल, सेलखोला, हाटकल्याड़ी, तलौर, पूर्णा, कोठी, नंदकेशरी, धरातल्ला, धरामल्ला, अठठू, उलंग्रा, कांडेई समेत 46 ग्राम पंचायतों में होली का त्योहार मनाया गया। सेलखोला के हेमचंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं ने भी खूब खेली होली
ज्योतिर्मठ/नंदानगर। स्कूलों में बच्चों ने जमकर होली खेली। बुधवार को विद्यालय गए बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। ज्योतिर्मठ, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, गोपेश्वर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं ने होली खेली। वहीं होली रंग की खरीदारी के लिए बाजारों में खूब चहल-पहल रही। अबीर, गुलाल के अलावा मुखौटे, टीशर्ट, फैंसी पिचकारी खूब बिकी। मिठाई की दुकानों में गुझिया, चिप्स की भी खूब बिक्री हुई। संवाद

ऐगे राधा होरी को त्योहार
रुद्रप्रयाग। भाजपा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाया। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। दूसरी ओर कलश साहित्यिक संस्था की ओर से तिलवाड़ा में होली मिलन का आयोजन हुआ जिसमें सिद्धी को दाता, ऐगे राधा होरी को त्योहार, मादेब पूजण कैलाशों, ब्युणलि फ्यूंलड़ी, ब्रज में हरि होली मनाई, पनिया भरन मत जा आदि होली गीत गाए गए। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, अजय सेमवाल, बुद्धिबल्लभ ममगाईं, उर्मिला पटवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलवाड़ा विनीता देवी, कलश के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल, रजनी देवी आदि मौजूद थे। संवाद

-
होली और जुमे की नमाज में बनाए रखें सौहार्द

पोखरी/चमोली/पीपलकोटी। होली त्योहार और रमजान महीने की जुमे की नमाज के दौरान सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना व चौकियों में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के विवाद से बचते हुए त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं।
विज्ञापन

होली के दिन ही रमजान महीने की जुमे की नमाज भी है। इसे देखते हुए थाना गोविंदघाट में थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, नंदानगर में थानाध्यक्ष संजय नेगी, नंदप्रयाग में चौकी इंचार्ज पूनम खत्री ने हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। सभी से अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। साथ ही सभी से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने या किसी भी अफवाह में न आने की अपील की। सभी लोगों को होली और जुमे की नमाज को आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाने का संकल्प दिलाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें