फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिरही-निजमुला सड़क के चौड़ीकरण पर उठाए सवाल

Mon, 05 Jan 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। दशोली ब्लॉक के न्याय पंचायत गडोरा के ग्राम पंचायत ब्यारा में सोमवर को जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन हुआ।

इस दाैरान बिरही-निजमुला सड़क के चौड़ीकरण पर लोगों ने सवाल उठाए। शिविर में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अधिकारियों के सम्मुख समस्याओं की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने निजमुला घाटी की लाइफ लाइन बिरही-निजमुला सड़क के चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य पर सवाल उठाए। कहा कि कार्यदायी संस्था सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मनमानी कर रही है।
विज्ञापन


डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है जिस पर अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। शिविर में बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित किए गए। दर्जाधारी रामचंद्र गौड़ ने अधिकारियों को समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें