फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोनिवि ने हाईकोर्ट में 20 तक काम पूरा करने की कही बात

Thu, 10 Apr 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। पिछले तीन माह से नारायणबगड़-परखाल मोटर पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य को 20 अप्रैल तक पूरा करने का दावा लोनिवि ने लिखित में हाईकोर्ट में दिया। इसके बाद न्यायालय ने इस मामले में दायर की गई जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन

नारायणबगड़ के सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका पर बुधवार को न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा एवं न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट में बताया गया कि लोनिवि की ओर से नारायणबगड़-परखाल मोटर पुल की मरम्मत का काम बीते तीन महीने से किया जा रहा है। इस कारण क्षेत्र के 37 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व अदालत ने 4 अप्रैल को जारी किए अपने आदेश में 13 अप्रैल तक पुल का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को लोनिवि ने हाईकोर्ट में लिखित में दिया कि पुल का काम 20 अप्रैल का पूरा कर दिया जाएगा। इस पर अदालत ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता के वक्तव्य को रिकॉर्ड में लेते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें