फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यात्रा के वैकल्पिक मार्गों पर लगाएं साइन बोर्ड, मलबा हटाएं

Sat, 11 Apr 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसपी ने किया वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी और एसपी ने वैकल्पिक मार्ग सिवाई-रानोे-कालेश्वर मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पार्किंग, वन वे आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यात्रा के वैकल्पिक मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने, पैच भरने और मलबे को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर कालेश्वर और कर्णप्रयाग के बीच मार्ग ठीक नहीं है। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग सिवाई-रानों मोटर मार्ग का सुधारीकरण किया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निरीक्षण करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को सड़क किनारे से मलबा हटाने, संकरे स्थानों पर चौड़ीकरण, गड्ढों को पैच वर्क से भरने, साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए मुख्य हाईवे को सही करने के लिए लगातार वार्ता की जा रही है लेकिन वैकल्पिक मार्गों का सुधारीकरण भी अतिआवश्यक है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, वन वे की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, अवर अभियंता सुरेंद्र रावत, सहायक अभियंता अमित चौहान आदि मौजूद रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लॉक में चल रही जनगणना प्रशिक्षण में भाग लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर बंदी गृह, मालखाना, परिसर, रेस्क्यू उपकरण आदि का निरीक्षण किया। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि कोतवाली में पर्याप्त रेस्क्यू मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें