फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्यूंरा एकादश ने चार विकेट से जीत की दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांसुवा, कर्णप्रयाग के जीआईसी मैदान में चल रहे मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। आदिबदरी तहसील के कांसुवा में मां नंदा देवी राजराजेश्वरी क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार से शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला प्यूंरा एकादश और जखेड़ खेती के बीच खेला गया जिसमें प्यूंरा एकादश ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कांसुवा के खेल मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि नंदासैंण की प्रिया राज, गैरसैंण की आरती सहित कई खिलाड़ी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला तोप एकादश और सुगड़ के बीच खेला गया जिसमें तोप एकादश की टीम 26 रनों से जीती। तोप के प्रदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कर्णप्रयाग के जीआईसी मैदान में चमोली पुलिस और जीएसटी इलेवन के बीच मुकाबला हुआ जिसमें चमोली पुलिस ने 19 रनों से मैच जीता। मुकाबले का शुभारंभ थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत और उपनिरीक्षक अश्वनी बलूनी ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान कर्णभूमि क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष सागर कुमार, सचिव धीरज कुमार और सुभाष धुनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें