चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के पैदल ट्रैक पर क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया।
- फोटो : GOPESHWAR
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ पैदल ट्रैक पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रुद्रनाथ का 24 किलोमीटर का ट्रैक है और इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंच रहे हैं, लेकिन पुलना खर्क और चक्र गौना के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को गदेरे से आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्वाड़ गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य देवेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश और भूस्खलन से ट्रैक खस्ताहालत में है। दस अगस्त की बारिश से मार्ग पर पैदल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इधर, केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने कहा कि शीघ्र पुलिया की मरम्मत कर दी जाएगी। ब्यूरो