फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रचार वाहन पहुंचा कर्णप्रयाग, लोगों ने शुभंकर के साथ ली सेल्फी

Tue, 07 Jan 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में शुभंकर का स्वागत करते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाईन का प्रचार वाहन कर्णप्रयाग, नौटी, नंदासैण, कनखुल आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर गौचर पहुंचा। यहां लोगों ने राष्ट्रीय खेलों की जानकारी ली और प्रचार वाहन के साथ आए शुभंकर के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि प्रचार वाहन 6 से 8 जनवरी तक जिले के सभी ब्लॉकों में प्रचार-प्रसार करेगा और लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन पर लगे स्कैनर के जरिए 17 वर्ष से अधिक आयु के बालक-बालिकाएं क्यू आर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं। इस मौके पर प्रचार वाहन के साथ युवा कल्याण के ब्लॉक कमांडर दीपक कुमार, खेल प्रशिक्षक वेद प्रकाश, शिशु लाल, जोगेन्द्र, हरीश, शशि, जयकृष्णा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें