कर्णप्रयाग। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाईन का प्रचार वाहन कर्णप्रयाग, नौटी, नंदासैण, कनखुल आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर गौचर पहुंचा। यहां लोगों ने राष्ट्रीय खेलों की जानकारी ली और प्रचार वाहन के साथ आए शुभंकर के साथ सेल्फी ली।
जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि प्रचार वाहन 6 से 8 जनवरी तक जिले के सभी ब्लॉकों में प्रचार-प्रसार करेगा और लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन पर लगे स्कैनर के जरिए 17 वर्ष से अधिक आयु के बालक-बालिकाएं क्यू आर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं। इस मौके पर प्रचार वाहन के साथ युवा कल्याण के ब्लॉक कमांडर दीपक कुमार, खेल प्रशिक्षक वेद प्रकाश, शिशु लाल, जोगेन्द्र, हरीश, शशि, जयकृष्णा आदि मौजूद रहे। संवाद