फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार यूनियन पोखरी ने लोनिवि पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर 17 जुलाई को लोनिवि कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। यूनियन के अध्यक्ष रणवीर सिंह भंडारी ने बताया कि जो ठेकेदार बांड पर कार्य कर रहे हैं उनका समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। विभाग चहेतों को सिलेक्शन बांड से कार्य दे रहा है। ठेकेदार की ओर से भूस्खलन वाली जगह को छोड़कर चट्टानों वाली जगह पर चेकडैम बनाए जा रहे हैं। सूचना अधिकार से भी सही जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। इस संबंध में लोनिवि पोखरी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार नैथानी ने बताया कि अभी नया चार्ज लिया है। ऐसी शिकायत आती है तो संबंधित कर्मचारी व अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें