फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवराड़ा में चार अगस्त को होगी जनसुनवाई

Wed, 30 Jul 2025 03:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। नगर पंचायत के देवराड़ा गांव के ग्रामीणों की ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग पर आगामी चार अगस्त को गांव में जनसुनवाई होगी। देवराड़ा के ग्रामीण उनके क्षेत्र को नगर पंचायत थराली से अलग कर पुन: ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इसी कारण ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव में भागीदारी नहीं की और देवराड़ा वार्ड से सदस्य का पद भी रिक्त है। ग्रामीणों की मांग पर अब प्रशासन जनसुनवाई करेगा। एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि देवराड़ा गांव में ग्रामीणों की मांग पर अब चार अगस्त को जनसुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें