कर्णप्रयाग। बेस अस्पताल सिमली का शासनादेश जारी करने की मांग के लिए बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना 36वें दिन भी जारी रहा। समिति के संरक्षक महेश चंद्र डिमरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक फैसला लिए जाने पर हो रही देरी का दुष्प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्रीय जनता बेस नहीं तो वोट नहीं के मुद्दे को लेकर चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं सहित कुमाऊं मंडल में व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। इस मौके पर भगवती प्रसाद डिमरी, भवान सिंह, दयाल सिंह बिष्ट और दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
कांडा गांव में गुलदार ने बैल को मारा
कर्णप्रयाग। विकासखंड के मैखुरा ग्राम पंचायत के कांडा गांव में गुलदार की दहशत बनी है। यहां एक बैल को गुलदार ने मार डाला। इससे ग्रामीण मवेशियों के साथ ही खुद की सुरक्षा को लेकर डरे हैं। आशाराम मैखुरी ने बताया कि कांडा गांव के यमुना प्रसाद डिमरी का बैल गांव के पास की चर रहा था। इतने में गुलदार ने हमला कर बैल को मार डाला। मैखुरी ने वन विभाग ने गुलदार से निजात दिलाने की मांग की। संवाद