घाट-नंदप्रयाग मार्ग को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों ने सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज और अब 38 आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
आंदोलन पर बैठे चरण सिंह ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। यदि पुलिस उनको गिरफ्तार करती है तो कोई भी अपनी जमानत नहीं कराएगा और जेल के अंदर ही आंदोलन और भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इस दौरान महावीर सिंह, रघुवीर सिंह, अनसूया रतूड़ी, मोहनलाल, प्रकाश मैंदोली, सुरेंद्र नेगी, राजेंद्र नेगी, सरस्वती देवी, अंबी देवी मौजूद थे। वहीं 92वें दिन भी सड़क को लेकर आंदोलन जारी रहा। गंडासू के पूर्व सरपंच मोहन सिंह ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जबकि मोहन दानू, राजेंद्र कठैत, कृष्णा मैंदोली और राम सिंह रावत भूख हड़ताल पर डटे हैं। संवाद