फोटो
नारायणबगड़। उद्यान विभाग ने ब्लॉक के ग्राम पंचायत सणकोट को संरक्षित खेती के लिए चयनित किया है। ग्राम पंचायत के पय्यां तोक में एक हजार नाली कृषि भूमि पर संरक्षित खेती करने की योजना तैयार की गई है। निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अंशी बुटोला के प्रयासों से संरक्षित खेती की स्वीकृति मिलने पर सोमवार को विभिन्न विभागों की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। विभागों के सहयोग से संरक्षित खेती के तहत सब्जियों, फूलों तथा जड़ी-बूटियों की खेती की जाएगी। पहले चरण में कृषि विभाग की ओर से निःशुल्क तकरीबन 250 पॉलीहाउस लगाए जाएंगे तथा लघु सिंचाई, उद्यान विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम आदि के माध्यम से काश्तकारों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बैठक में जिला पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, सहायक कृषि अधिकारी संजीव नौटियाल, डीपीओ संतोष सेंजवाल,आलोक नेगी, प्रेम सिंह बुटोला, हरेंद्र सिंह नेगी और कविता देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद