फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बैठक में विकास योजनाओं के प्रस्ताव पारित

Wed, 26 Nov 2025 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। पंचायत भवन तलवाड़ी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दीपा फर्स्वाण की अध्यक्षता में पहली आम बैठक हुई। बैठक में गांव के विकास को लेकर चर्चा हुई और कई प्रस्ताव भी पारित हुए। ग्राम प्रधान ने गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की बात कही। साथ ही ग्राम पंचायत के स्थापना दिवस 21 जून को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। प्रशासनिक सहायक नवीन चंद्र शाह ने 2025-26 की कार्ययोजना बताई। पूर्व प्रधानाचार्य हर्ष सिंह सेंजवाल ने अपनी ग्राम सभा के स्थापना दिवस के लिए केक भेंट करने का आश्वासन दिया। बैठक में हर्ष सिंह सेंजवाल, भगवत सिंह फस्र्वाण, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, विक्रम सिंह, हरपाल सिंह रावत, दिग्पाल सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह, खिलाफ सिंह रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, देवकी देवी, आनंदी देवी, विमला देवी और मीना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें