फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नई एक्सरे मशीन लगाने का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा

Mon, 12 Jan 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण में संचालित अस्पताल को जल्द नई एक्सरे मशीन मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा है।
विज्ञापन

गैरसैंण अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है। गैरसैंण के अलावा खनसर, नागचुलाखाल सहित आसपास के चालीस से पचास हजार की आबादी अस्पताल में उपचार के लिए आती है। कई बाद एक्सरे के दौरान यहां लगी पुरानी मशीन खराब हो जाती है जिससे मरीजों को एक्सरे कराने के लिए कर्णप्रयाग और रानीखेत करीब 50 से 70 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में यहां नई और आधुनिक मशीन लगाने की मांग लोग करते आ रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने गैरसैंण में नई एक्सरे मशीन लगाने का प्रस्ताव स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा है। चमोली जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर मशीन लगा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें