फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नए भवन की स्वीकृति का प्रस्ताव पारित

Thu, 26 Nov 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। बहुउद्देशीय सहकारी समिति की सामान्य निकाय की बैठक में सदस्यों ने समिति के पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन की मरम्मत और नए भवन की स्वीकृति की मांग की। इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने बताया कि भवन कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी स्वीकृत नहीं हुआ है। समिति ने वित्त वर्ष 2025-26 में तीन करोड़ 17 लाख रुपये का व्यवसाय किय जिससे 7.82 लाख रुपये का लाभ हुआ। वित्त वर्ष 2026-27 में समिति ने 87 लाख रुपये का शून्य प्रतिशत ऋण वितरित किया और 40 लाख रुपये की ऋण वसूली की। समिति किसानों से 52 रुपये प्रति किलो की दर से मडुआ खरीदने की भी तैयारी में है। बैठक में सहकारी बैंक के प्रबंधक मुकेश पाठक, एडीओ सहकारिता दिनेश सिंह, समिति के सचिव विपिन्न चंद्र मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, खड़क सिंह, समिति के संचालक मंडल के सदस्य मंजू देवी, सुमन देवी, देवकी देवी, त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें