गोपेश्वर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय सैकोट में तैनात शिक्षक की पदोन्नति 11 सालों से लटकी है। वरिष्ठता सूची में होने के बावजूद पदोन्नति को बार-बार रोके जाने से क्षुब्ध शिक्षक ने विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए पत्र भेजा है।
शिक्षक भरत सिंह राणा ने इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन बार असंवर्गीय शिक्षक का नाम उनसे ऊपर कर दिया गया। वर्ष 2022 और फिर 2024 में भी पदोन्नति को लटकाया गया। उन्होंने कहा कि उनका वरिष्ठता क्रम पांच किया गया है जबकि उनका वरिष्ठता क्रम प्रथम होना चाहिए था। हर बार उन्होंने ज्ञापन दिए लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। इसलिए उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाए। संवाद