फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर गए परियोजना के कर्मचारी

विज्ञापन
पीपलकोटी के सियासैंण में वेतन की मांग को लेकर एकत्रित हुए हिंदुस्तान कंपनी के वर्कर। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही हिंदुस्तान कंपनी के कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे मजदूरों और कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी को दरकिनार कर पावर हाउस साइड पर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारी यूनियन लीडर सोहन कुमार और सूरज कुमार ने कहा कि चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

एचसीसी कंपनी की ओर से जनवरी से अप्रैल माह तक का वेतन भुगतान नहीं किया है, जिससे बृहस्पतिवार से वर्करों ने परियोजना का काम बंद कर दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता कर एक माह का वेतन देने की बात कही, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से रेड जोन से आने वाले कर्मचारियों को बिना फैसिलिटी क्वारंटीन के ही कंपनी में रखा जा रहा है।
गत वर्ष दिसंबर माह में वर्करों के आंदोलन के कारण वेतन के बिल नहीं बन पाए थे, जिस कारण वेतन का समय पर वितरण नहीं हो पाया। इस कारण वेतन आवंटन का रोस्टर बिगड़ा है। जल्द कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। देहरादून से आए एक इंजीनियर को होम क्वारंटीन किया गया है। - निशीथ शर्मा, पीएम, हिंदुस्तान कंपनी, पीपलकोटी।

पीपलकोटी के सियासैंण में वेतन की मांग को लेकर एकत्रित हुए हिंदुस्तान कंपनी के वर्कर।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें