कर्णप्रयाग। आरएसएस की अगुवानी में भाजपा, एबीवीपी, विहिप, हिंदू जागरण मंच व एकल विद्यालय के सदस्यों ने बैठक कर 22 जनवरी को नगर के विभिन्न स्थानों और मंदिरों में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम के तहत एक जनवरी से 15 जनवरी तक रामजन्म भूमि के पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्रकों को नगर और खंड स्तर के हर घर और हर परिवार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि पूजित अक्षत कलश के कर्णप्रयाग पहुंचने पर झांकी कार्यक्रम होगा। 22 जनवरी को हर घर में दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर बीएल शाह, वीडी भट्ट, दिनेश कुनियाल, प्रताप लूथरा, सुभाष चमोली, विक्रम मिंगवाल, रामेश्वर सती और संजय थपलियाल आदि मौजूद थे। संवाद