फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति निभाए जिम्मेदारी तो होगा गांवों का विकास

Wed, 02 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में रहने वाले समझदार और बुद्धिजीवी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो ग्रामीण विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। सोनला में आयोजित डा. एपीजी अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सहायक निदेशक पंचायती राज मनीष तिवारी ने कहा कि यदि सभी जिम्मेदारी से काम करें तो गांव में बिजली, पेयजल, सड़क और स्वच्छता सहित अन्य जरूरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में आसानी होगी।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर राजेंद्र सिंह नेगी ने गांवों में सहभागिता से योजनाओं को आगे बढ़ाने, खुली बैठकों में विकास योजनाओं के प्रस्ताव, ग्रामीण विकास के प्रति अधिकारियों की जिम्मेदारी सहित अन्य जानकारियां दीं। एडीओ पंचायत मदन मोहन नगवाल, ग्राम्य विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने भी जानकारी दी।

 दूसरी ओर नौली न्याय पंचायत में शुरू हुए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एमएस भंडारी ने गांवों में रोस्टर के आधार पर बैठक कराने, योजनाओं की जानकारी हर आदमी तक पहुंचाने के साथ ही कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान सुमन प्रसाद डिमरी, जीबी जोशी, चंद्रकला नौटियाल सहित 14 ग्राम पंचायतों के प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें