फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 03 Oct 2024 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आकांक्षा साहित्यिक परिषद का आयोजन हुआ। इस दौरान हिमानी, सानिया, अभिनव, अभय भूषण, शालिनी अमीषा, राखी आदि ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। उन्होंने अपनी कविताओं से विभिन्न सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर विचार रखे। कवि डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. चंद्रमोहन ने कविता के जरिए महिलाओं की स्थिति दर्शाई। डॉ. मृगांक मलासी, डॉ. अखिलेश कुकरेती आदि ने भी कविता पाठ किया। अंत में महाविद्यालय के पूर्व दिवंगत प्राध्यापक डॉ. तौफीक अहमद को कार्यक्रम समर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रज्ञा एवं अमीषा ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. वीएन खाली, डॉ. कविता पाठक, डॉ. चंद्रावती, भरत बैरवाण, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. शालिनी सैनी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें