देवाल। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूर्ण होने पर 27 मार्च को ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल पर 12 विभागों के स्टाल व स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। एसडीएम पंकज भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जयदीप चंद्र बैरवांण, प्रशासक डॉ. दर्शन दानू, नायब तहसीलदार अक्षय पंकज, एबीडीओ बीएस देव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अक्षत थापा, डॉ. दीक्षा कुनियाल, पूर्ति निरीक्षक मनोहर फस्वार्ण, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र पिमोली आदि मौजूद रहे।