फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: इलाहाबाद से शैक्षिक व सांस्कृतिक भ्रमण कर लौटे प्राध्यापक

Sat, 28 Feb 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड के 40 प्राध्यापकों का दल शैक्षिक व सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण कर इलाहाबाद से लौट आया है। दल में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के दो प्राध्यापक शामिल रहे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण योजना के तहत यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण से लौटे पीजी कॉलेज के प्राध्यापकों ने बताया कि प्रदेश के 40 प्राध्यापक इस दल में शामिल रहे। यह भ्रमण 16 फरवरी से 21 फरवरी तक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज में संपन्न हुआ। दल ने वहां त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला, आनंद भवन, खुसरो बाग, सरस्वती घाट, हनुमान मंदिर, इलाहबाद संग्रहालय का अवलोकन किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यानों का अनुश्रवण किया। दल ने काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ का भी भ्रमण किया। दल में पीजी कॉलेज गोपेश्वर से वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. घनश्याम सिंह और अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभय कुमार शामिल रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण का लाभ निश्चित रूप से अकादमिक प्रगति में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें