फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में नहीं सुलझती समस्याएं

Mon, 30 Nov 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक की उपयोगिता पर सवाल किए। कहा कि पिछली बैठक में उठी एक समस्या का भी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


एडीबी और पीएमजीएसवाई से कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा तो लोगों ने रोष जताया। बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं का बैठक में हल न होने पर भी अधिकारी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निशाने पर रहे।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमति बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोगना के प्रधान दामोदर प्रसाद ने कोलानी गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने, क्षेत्र पंचायत सदस्य ध्यान सिंह ने मेहलचौंरी के क्रीड़ा मैदान में बिजली की व्यवस्था करने, सारकोट के प्रधान राजेंद्र सिंह ने छजगाड़ में सुचारु बिजली आपूर्ति न होने, रामड़ा तल्ला के प्रधान महावीर सिंह बिष्ट ने रामड़ा तल्ला में 1984 के बाद बिजली लाइन की मरम्मत न होने, प्रधान त्रिलोक सिंह ने ढमकर में नया पावर हाउस का कार्य शुरू नहीं होने, विसोंणा में कम वोल्टेज, बंज्याणी के प्रधान ने विद्युत आपूर्ति की समस्या सहित 75 विद्यालयों में विद्युतीकरण न होने की समस्या सदन में रखी। वहीं मैखुली, परमघाट, कुनीगाड, बडियारी, कांसुवा, कुणखेत के प्रतिनिधियों ने पेयजल की स्वीकृति होने के बाद भी कार्य शुरू न होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


 प्रधान संघ अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट ने स्यूूणी मल्ली में सड़क निर्माण की मांग उठाई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों में धन्ना देवी, हीरा सिंह फनियाल, महावीर सिंह, बीडीओ कैलास चंद्र जोशी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. एसएन पुरोहित, एसबीएमए प्लान के गिरीश डिमरी, जल संस्थान के एई विपिन कुमार चौहान और मुख्य पशु चिकित्सक डा. लोकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें