फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अंडर 15 में टेबल टेनिस में प्रियांशु और अदिति जीते

Mon, 27 Oct 2025 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

दो दिवसीय स्व. कुलदीप बर्त्वाल मेमोरियल टेटे प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला टेबल-टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्वर्गीय कुलदीप बर्त्वाल मेमोरियल टेबस-टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के इंडोर में चल रहे मैच में सोमवार को कई मैच खेले गए। अंडर 15 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में प्रियांशु और अदिति अव्वल रहे।
अंडर 15 बालक-बालिका वर्ग में प्रियांशु ने शारदुल को 3-1 अंकों से हराया जबकि अदिति नेगी ने अंशिका को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। अंडर 17 के बालक वर्ग में गोपेश्वर के ध्रुव को यहीं के सारदुल ने 3-2 अंकों से, बालिका वर्ग में अदिति ने दीया सैनी को 3-0 अंकों से हराया। अंडर 19 के बालिका वर्ग में दीया सैनी ने काव्या को 11-09, 11-08 और 11-07 अंकों से तथा बालक वर्ग में प्रियांशु ने शारदुल को 11-05, 11-08 और 11-09 अंकों से पराजित किया। महिला व पुरुष ओपन वर्ग में अंशिका नेगी ने दिया सैनी और शारदुल ने ध्रुव को परास्त किया। इस मौके पर जयदीप सिंह, मीनाक्षी, किरन, आदित्य, पार्थ, हेमा नयाल, प्रकाश सती, अंकुर, संतोष सती, दिया सती, आनंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन में कृष्णा और प्रतिज्ञा रहे प्रथम

कर्णप्रयाग। नगर पालिका के बैडमिंटन हॉल में जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली बालक-बालिका बैडमिंटन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें बालक वर्ग में राइंका नंदप्रयाग के कृष्णा ने प्रथम और राइंका गोपेश्वर के अंशुमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में राइंका नंदप्रयाग की प्रतिज्ञा ने प्रथम और राबाइंका नारायणबगड़ की हिमानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा और सभासद रीना रावत ने किया। प्रतियोगिता के दौरान राजकीय शिक्षक संघ के जिला प्रदीप भंडारी जिला, जिला मंत्री प्रकाश चौहान, ब्लॉक मंत्री सुरक्षित भंडारी, सुरक्षित भंडारी, शशि भूषण नौटियाल, सुनील सती, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें