फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भाषण में प्रियंका एवं चित्रकला में अमित प्रथम

Sun, 27 Sep 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने नवाचार तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की भाषण प्रतियोगिता में फार्मेसी ट्रेड की प्रियंका शैली प्रथम और ऐश्वर्या द्वितीय रहीं। सिविल ट्रेड की प्रिया व इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड की कामनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आईटी ट्रेड के अमित प्रथम रहे। सिविल ट्रेड के जीतेंद्र और आईटी ट्रेड की संजना संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। फार्मेसी ट्रेड के अभय मल्ल ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार और व्याख्याता अनुज कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें