कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत विभाग परिषद का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रियंका अध्यक्ष, नेहा उपाध्यक्ष, नरेंद्र सचिव, दीया सहसचिव और पूनम को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नरेंद्र ने प्रथम और प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में दीया पुरोहित प्रथम और नेहा द्वितीय रही। लोकनृत्य में दीया ने प्रथम और अमिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। वहीं अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन करते हुए जगदीश प्रसाद को अध्यक्ष और निहारिका को उपाध्यक्ष चुना गया।
काष्ठकला विषय पर दिया व्याख्यान
कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा व्याख्यानमाला का तीसरा व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने किया। डाॅ. वेणीराम अंथवाल ने उत्तराखंड के लोक जीवन में काष्ठ शिल्प की समृद्ध परंपरा विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. इंद्रेश कुमार पाण्डेय ने किया। संवाद