देवाल। रविवार को देवाल बाजार से तलौर गांव तक करीब पांच किमी मैराथन का आयोजन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आयोजित दौड़ पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित की गई जिसमें महिला वर्ग में प्रिया प्रथम, आकाश द्वितीय और वैशाली तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पुरुष वर्ग में कमल किशोर प्रथम, हेमंत मिश्रा द्वितीय और कार्तिक मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ज्येष्ट उप प्रमुख दीपक गड़िया, कनिष्ठ उप प्रमुख पिंकी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, माइकल मेहरा, लखपत परिहार, धर्मेंद्र बिष्ट, संदीप बिष्ट, संदीप बिष्ट, अक्षय रावत, सुदर्शन गड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद