पोखरी। राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में वन सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को वनों के महत्व के बारे में भी बताया गया। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रिया प्रथम, अवंतिका द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, कोमल द्वितीय और आदर्श तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने वनाग्नि के कारणों, उससे होने वाले नुकसान और वनाग्नि रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने भी वनाग्नि से होने वाले नुकसान पर बात रखी। संवाद