फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली मार्ग पर प्राइवेट वाहन ले रहे मनमाना किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
औली-जोशीमठ मार्ग पर प्राइवेट वाहन पर्यटकों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इसको लेकर जोशीमठ टैक्सी यूनियन ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर प्राइवेट वाहन पर्यटकों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि प्राइवेट वाहनों के इस तरह की हरकत से जोशीमठ टैक्सी यूनियन की छवि खराब हो रही है। कहा कि यूनियन के वाहन तय किराया ही वसूलते हैं, लेकिन कुछ प्राइवेट वाहन भी इस मार्ग पर चल रहे हैं जो पर्यटकों की मजबूरी का लाभ उठाते हुए उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इस मामले में जोशीमठ के कोतवाल राजेंद्र खोलिया ने कहा कि औली रोड का निरीक्षण किया है, लेकिन यहां कोई भी प्राइवेट वाहन नहीं मिला। यदि कोई मनमाना किराया लेता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें